← सभी ग़ज़लें

ज़ान फ़रज़ान की ग़ज़ल: एक ख़ुश-बू चमन छोड़ कर क्या गई

Ghazal · #21
एक ख़ुश-बू चमन छोड़ कर क्या गईग़म में हर इक कली मानो मुरझा गई
हो गए ख़्वाब सब रेज़ा-रेज़ा मिरेजब हक़ीक़त तिरी सामने आ गई
इक वो लड़की जो उल्फ़त से लबरेज़ थीएक दिन वो भी उल्फ़त से उक्ता गई
कौन थी तू मिरी मैं तिरा कौन थाक्यूँ मुझे इन सवालों में उलझा गई
फिर बची ही नहीं कोई बात अपने बीचबात जब इज़्ज़त-ए-नफ़्स पर आ गई
राएगाँ रह गया सब का हुस्न-ओ-जमालयूँ किसी की मुझे सादगी भा गई
जिन को नज़रों से मैं ने उतारा था 'ज़ान'मुझ को शायद उन्हीं की नज़र खा गई

इस ग़ज़ल को खोज, शेयर और डाउनलोड के पूरे इंटरएक्टिव अनुभव के साथ पढ़ें — ज़ान फ़रज़ान की वेबसाइट पर →

Roman Transliteration
Ek khush-boo chaman chhod kar kya gaiGham mein har ik kali maano murjha gai
Ho gae khwaab sab reza-reza mireJab haqeeqat tiri saamne aa gai
Ik wo ladki jo ulfat se labrez thiEk din wo bhi ulfat se ukta gai
Kaun thi tu miri main tira kaun thaKyun mujhe in sawaalon mein uljha gai
Phir bachi hi nahin koi baat apne beechBaat jab izzat-e-nafs par aa gai
Raaegaan rah gaya sab ka husn-o-jamaalYun kisi ki mujhe saadgi bha gai
Jin ko nazron se main ne utaara tha 'Zaan'Mujh ko shaayad unhin ki nazar kha gai