← सभी ग़ज़लें
ज़ान फ़रज़ान की ग़ज़ल: देखने को क्या है मेरे सामने
Ghazal · #37
देखने को क्या है मेरे सामनेआइना रक्खा है मेरे सामने
बा'द उस के और तो क्या होना थाइक नई दुनिया है मेरे सामने
कुछ नज़र आता नहीं तेरे सिवाजब भी तू आता है मेरे सामने
पीठ पीछे क्या हुआ होगा वो भीजो नहीं होता है मेरे सामने
कश्ती तू मुझ को बचा तो लेगी नाइक तलातुम सा है मेरे सामने
मैं मुख़ातब सिर्फ़ इस से ही रहामेरा जो साया है मेरे सामने
सोचा था बातें करेंगे और तूरूठ के बैठा है मेरे सामने
फ़ोन पर क्या कुछ नहीं कहता मगरचुप खड़ा रहता है मेरे सामने
फ़ख़्र से मेरा ख़ुदा कह सकता है"ज़ान" बस झुकता है मेरे सामने
Roman Transliteration
Dekhne ko kya hai mere saamneAaina rakkha hai mere saamne
Baa'd us ke aur to kya hona thaIk nai duniya hai mere saamne
Kuchh nazar aata nahin tere siwaJab bhi tu aata hai mere saamne
Peeth peechhe kya hua hoga wo bhiJo nahin hota hai mere saamne
Kashti tu mujh ko bacha to legi naIk talaatum sa hai mere saamne
Main mukhaatab sirf is se hi rahaMera jo saaya hai mere saamne
Socha tha baaten karenge aur tuRooth ke baitha hai mere saamne
Phone par kya kuchh nahin kahta magarChup khada rahta hai mere saamne
Fakhr se mera khuda kah sakta hai'Zaan' bas jhukta hai mere saamne