← सभी नज़्में

ज़ान फ़रज़ान की नज़्म: अच्छा सोचेंगे

Nazm · #8

अच्छा सोचेंगे

अच्छा अच्छा सोचोगे
तो अच्छा अच्छा होगा
सच में ऐसा होता है
क्या सच में ऐसा होगा ?
अच्छा सोचेंगे तो क्या
अच्छे से दिन गुज़रेंगे ?
नींद आएगी अच्छे से
अच्छे मंजर आएँगें ?
होगा हाल-ए-दिल अच्छा
लब अच्छा ही बोलेंगे ?
तन में होगा ज़ोर अच्छा
गोश अच्छा सुन पाएँगे ?
नैन अच्छा ही देखेंगे
साँस अच्छी ही आएगी ?
हर 'आलम अच्छा होगा
हर आफ़त टल जाएगी ?
कहते हो ये सब होगा
सारे दुख मिट जाएँगे
अच्छा ! अच्छा ! सोचेंगे
हम भी अच्छा सोचेंगे !

इस नज़्म को खोज, शेयर और डाउनलोड के पूरे इंटरएक्टिव अनुभव के साथ पढ़ें — ज़ान फ़रज़ान की वेबसाइट पर →

Roman Transliteration

Achha Sochenge

Achha achha sochoge
To achha achha hoga
Sach mein aisa hota hai
Kya sach mein aisa hoga ?
Achha sochenge to kya
Achhe se din guzrenge ?
Neend aayegi achhe se
Achhe manzar aayenge ?
Hoga haal-e-dil achha
Lab achha hi bolenge ?
Tan mein hoga zor achha
Gosh achha sun paayenge ?
Nain achha hi dekhenge
Saans achhi hi aayegi ?
Har 'aalam achha hoga
Har aafat tal jaayegi ?
Kahte ho ye sab hoga
Saare dukh mit jaayenge
Achha ! Achha ! Sochenge
Hum bhi achha sochenge !